परौर। पच देवरिया और वहंगी खेड़ा गांव के तीन घरों से चोर लाखों का सामान समेट ले गए। इस बीच एक जगह सामान ले जाते देख महिला ने शोर मचाया तो चोर ने उसके ईंट मार दी और भाग गया।
पच देवरिया सोमवती ने बताया कि रात करीब 12 बजे चोर घर में घुसकर बक्से से 10 हजार रुपये निकाल ले गए। इसी गांव के कुंवर पाल ने बताया कि पत्नी मायके गई हैं और वह रात में छत पर सो रहे थे। चोरों ने घर में घुसकर बक्से का कुंडा तोड़ दिया। चोर बक्से में रखी एक तोला सोने की जंजीर, अंगूठी, चांदी की पाजेब, नकदी आदि आदि चुरा ले गए। वहंगी खेड़ा निवासी रामवती परिवार सहित आंगन में सो रही थीं। उन्होंने बताया कि रात में आहट पाकर आंख खुली तो चोर को देख उन्होंने शोर मचाया। चोर ने सिर पर रखा बक्सा वहीं फेंक दिया और उन्हें सिर पर ईंट मारकर भाग गया। पुलिस के अनुसार, चोरी के मामलों की जांच की जा रही है। संवाद