फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रोजा से बांग्लादेश भेजी गई गेहूं की रैक

विज्ञापन
रोजा में मालगाड़ी में गेहूं लोड करते पल्लेदार। स्रोत: रेलवे
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा गुड्स शेड से करीब पांच साल बाद बांग्लादेश के लिए गेहूं की पहली रैक रवाना की गई। सोमवार की रात लाइन नंबर एक से 42 वैगन वाली बीसीएन रैक में लगभग 25 सौ टन गेहूं लोड किया। यह रैक बांग्लादेश के दर्शना क्षेत्र के लिए भेजी गई है। खेप को एमएस वीके उद्योग लिमिटेड ने लोड किया है।
विज्ञापन

रोजा से जून 2021 में गेहूं से भरी मालगाड़ी पहली बार बांग्लादेश के लिए रवाना की गई थी। इसके बाद किन्हीं कारणों से निर्यात नहीं किया जा सका। एक बार प्रयास कर परिवहन सेवा को बढ़ावा दिया गया। बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट ने माल ग्राहकों से लगातार संपर्क और समन्वय कर रोजा से बांग्लादेश के लिए गेहूं की लोडिंग कराई।
सोमवार की रात चीफ गुड्स सुपरवाइजर सुनील कुमार ओर सीएमआई एसके ठाकुर की निगरानी में मालगाड़ी को रवाना किया गया। सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि रैक से रेलवे को 56,57,112 का मालभाड़ा प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि मंडल के माल राजस्व में वृद्धि के साथ रेल परिवहन के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय व्यापार को बढ़ावा देने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि वीके उद्योग लिमिटेड की ओर से मौजूदा रैक की रवानगी के बाद इसी माह चार से पांच और रैक लोड किए जाने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें