फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुवायां में पहले दिन दिखाई नहीं दिए गेहूं खरीद केंद्र

विज्ञापन
इस टिनशेड में लगते हैं आरएफसी के सेंटर जहां पड़ा सन्नाटा। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। गेहूं खरीद के पहले दिन पुवायां में खरीद होना तो दूर बैनर तब नहीं टंगे दिखे। उधर डिप्टी आरएमओ का दावा है कि पहले दिन सभी केंद्र सुचारु रूप से व्यवस्थित हो गए हैं।
विज्ञापन

जिले में गेहूं खरीद के लिए 186 केंद्र स्थापित किए गए हैं। पुवायां तहसील क्षेत्र में गेहूं की कटाई रफ्तार पकड़ गई है। चार दिन पहले से ही गेहूं मंडी में आने लगा है। कई किसान आढ़तों पर गेहूं बिक्री कर चुके हैं। सरकार ने 30 मार्च से गेहूं खरीद तय की थी। सोमवार को पहले दिन पुवायां मंडी में गेहूं खरीद केंद्रों के नाम पर सन्नाटा पसरा रहा।
अन्य एजेंसियों की बात छोड़ भी दें लेकिन सबसे बड़ी क्रय संस्था आरएफसी की ओर से भी कोई सेंटर सुचारु नहीं किया गया है। बाजार भाव काफी कम होने से सेंटरों पर गेहूं बेचने में किसानाें को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


तिलहर मंडी में 19 गेहूं क्रय केंद्र स्थापित, एडीएम प्रशासन ने लिया जायजा

तिलहर। मंडी समिति में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद करने की तैयारियां सोमवार को पूरी कर ली गईं। इसके लिए मंडी परिसर में 19 गेहूं क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। सोमवार को दोपहर एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्रा ने मंडी स्थल पहुंचकर वहां की गईं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान एडीएम ने मंडी में मौजूद किसानों से बात करके उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्रय केंद्रों पर किसानों के गेहूं की तौल प्राथमिकता से कराएं और इसमें उन्हें किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने पाए। मंडी सचिव शिवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि किसानों द्वारा लाए जा रहे गेहूं में नमी मानक से अधिक होने से समर्थन मूल्य उसकी खरीद में दिक्कत आ रही है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे क्रय केंद्रों पर गेहूं सुखाकर लाएंं। उन्होंने मंडी में साफ-सफाई, तौल व्यवस्था के बारे में कई दिशा निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन

-
सोमवार सुबह सभी केंद्रों पर बैनर टंग गए थे। सभी के फोटो भी आए हैं। सभी खरीद केंद्र सुचारु रूप से व्यवस्थित हो गए हैं।
-राकेश मोहन पांडे, डिप्टी आरएमओ शाहजहांपुर
राकेश मोहन पांडे, डिप्टी आरएमओ शाहजहांपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें