फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदर्श जलाशयों में पानी की असलियत आज खुलेगी

Wed, 01 Jun 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भीषण गर्मी में प्यासे पशु-पक्षियों को राहत पहुंचाने और भूजल स्तर को गिरने से बचाने के लिए जिले के विभिन्न विकास खंडों में 150 आदर्श तालाबों में पानी भरने को प्रशासन ने शुरू किए ‘मेरे तालाब में पानी’ अभियान की असलियत बुधवार को खुलेगी। इन तालाबों का सत्यापन करने के लिए सीडीओ पुलकित खरे ने जिला और ब्लॉक स्तर के अधिकारियों की 30 टीमें गठित की हैं, जो पांच-पांच तालाबों का सत्यापन कर फोटोग्राफ सहित रिपोर्ट देंगी।  
विज्ञापन

सीडीओ के अनुसार ऐसा देखने में आया है कि विकास योजनाओं में गति लाने के लिए अभियान के तौर पर शुरू होने वाले कार्यक्रमों का अंत निर्धारित नहीं होता। इस परिपाटी में बदलाव लाने के लिए गत एक मई से शुरू किए गए तालाबों के सौंदर्यीकरण और उनके पुनर्जीवन कार्यक्रम का बड़े पैमाने पर सत्यापन कराने का निर्णय किया गया है। इसके लिए 150 आदर्श जलाशय चिन्हित कर उनमें पानी की उपलब्धता और अन्य व्यवस्थाओं को सामूहिक रूप से जांचने का निर्णय किया है। सीडीओ खरे ने बताया कि जांच के लिए आठ जिलास्तरीय अधिकारियों, सभी बीडीओ और अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारियों की 30 टीमें मंगलवार को गठित की गई हैं। प्रत्येक टीम को पांच-पांच तालाबों के सत्यापन की जिम्मेदारी के साथ विभिन्न कोणों से उनके फोटोग्राफ इस तरह संकलित करने के निर्देश दिए गए हैं के तालाबों के इर्द-गिर्द किए गए काम और अवैध कब्जे साफ दिखें। दोपहर दो बजे संबंधित अधिकारी सत्यापन रिपोर्ट और लैपटॉप, मोबाइल में स्टोर फोटोग्राफ का प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें