शाहजहांपुर। बादल छाए रहने से न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई, जबकि अधिकतम तापमान में गिरावट हुई। गन्ना शोध संस्थान के मुताबिक रविवार को सामान्य से तेज पछुआ हवा चली है। इससे तापमान में गिरावट होने की संभावना है।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि रविवार को बादल छाए रहे। इससे न्यूनतम में वृद्धि हुई और अधिकतम तापमान में गिरावट हुई। दिन में 18 से 20 किमी की रफ्तार में पछुआ हवा चली है। बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान में गिरावट हुई। रविवार को अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट और न्यूनतम तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक पछुआ हवा सामान्य से तेज चल रही है। बादल भी छाए हुए हैं। वायुदाब छह मिलीबार बढ़ा हुआ है। आर्द्रता 35 फीसदी है। इससे वातावरण में नमी कम हुई है। सोमवार को तापमान में गिरावट होने के आसार बन रहे हैं।