फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारोत्तोलन, ताइक्वांडो में बच्चों ने दिखाया दम

Wed, 09 Sep 2015 11:53 PM IST
रोजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक कॉलेजों की जिला स्तरीय भारोत्तोलन और ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन ग्लेरिंग पब्लिक स्कूल में किया गया। यहां जिले के कई स्कूलों ने भाग लिया। भारोत्तोलन और ताइक्वाडों की प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों से कई छात्र-छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर मंडल की प्रतियोगिता के लिए अपना टिकट पक्का कर लिया है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्लेरिंग पब्लिक स्कूल के प्रबंधक आशुतोष शुक्ला ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। प्रतियोगिता में अंडर 17 वर्ष के 40 किलो वर्ग में सर्वजीत कश्यप, 52 किलो वर्ग में बब्लू, 56 किलो वर्ग में ज्ञानदीप सिंह, 62 किलो वर्ग में जफसर, 67 किलो वर्ग में कामिल खां और 85 किलो वर्ग में रुद्रप्रताप सिंह विजयी रहे।
इसी तरह अंडर 19 वर्ष के 52 किलो वर्ग में विनोद कुमार, 56 किलो वर्ग में अतुल कुमार, 59 किलो वर्ग में सुमित मिश्रा उर्फ लालू, 69 किलो वर्ग में सुखविंदर सिंह, 94 किलो वर्ग में राजन गुप्ता प्रथम रहे। इन सभी खिलाड़ियों का चयन मंडलीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
विज्ञापन

ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दो ही कॉलेजों ने शिरकत की। अंडर 14 वर्ष की प्रतियोगिताओं में रोहित, अहसान, निर्मल, सर्वजीत ने बाजी मारी है, जबकि अंडर 17 वर्ष में जय प्रकाश, फरमान, अनिकेत, सुमित सिंह, संदीप, आदित्य विवेक, शारूल और साहिल विजयी घोषित किए गए हैं।
ताइक्वांडो महिला वर्ग में शिवानी गुप्ता, रमनदीप कौर, दिव्या, शीतल, शाहीन बानो, शताना, लक्ष्मी, लवली और संजना विजयी रही है। खेलों का संचालन रेलवे इंटर कॉलेज के कोच अजीत सिंह ने किया। मैच रेफरी के रूप में गंगाराम प्रेमी, शैल सक्सेना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें