फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सिर्फ आरएफसी, एफसीआई केंद्रों पर तौल...अन्य केंद्रों पर नहीं है बारदाना

विज्ञापन
बारदाना न होने पर पुवायां मंडी में  यूपीएसएस केंद्र पर पड़ा सन्नाटा । संवाद
विज्ञापन
पुवायां। अधिकारी गेहूं क्रय केंद्रों पर खरीद सुचारु होने की बात कह रहे हैं लेकिन सिर्फ मंडी परिसर में लगे एफसीआई और आरएफसी के केंद्रों पर ही पर्याप्त बारदाना होने के कारण तौल चल रही है। वहीं, मंडी में ही लगे अन्य संस्थाओं के क्रय केंद्रों पर गेहूं के ढेर लगे हैं, लेकिन बारदाना नहीं होने के कारण तौल ठप है।
विज्ञापन


दिन में 2.32 बजे : यूपीएसएस केंद्र पर कछुआ गति से चल रही तौल
यूपीएसएस के केंद्र पर कछुआ गति से तौल चल रही थी। केंद्र प्रभारी मौके पर मौजूद नहीं थे। श्रमिकों ने बताया कि वे खाना खाने गए हैं। केंद्र प्रभारी शिवकुमार ने फोन पर बताया कि शनिवार को पांच सौ बोरे दिए गए थे, उन्हीं में तौल कराई जा रही है। बारदाना ही नहीं मिल रहा है। अब तौल बंद हो गई है।

दिन में 03.10 बजे : पीसीएफ केंद्र पर बोरे नहीं होने से ठप पड़ा खरीद का काम
पीसीएफ केंद्र पर कई लोग खाली बैठे थे, केंद्र प्रभारी मौजूद नहीं थे। केंद्र प्रभारी के सहायक ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व 500 बोरे दिए गए थे, जिनमें तौल करा ली गई। बारदाना न होने से अब खाली बैठे हैं। इस केंद्र पर टिनशेड के अंदर से लेकर बाहर तक गेहूं के तमाम ढेर लगे हुए थे।
विज्ञापन


दिन में 03.15 बजे : नेफेड केंद्र पर बिना बोरों के खाली बैठे मिले केंद्र प्रभारी
मंडी परिसर में नेफेड के केंद्र पर प्रभारी हरिप्रसाद अकेले बैठे थे। केंद्र पर गेहूं के ढेर के बारे में जानकारी की तो उन्होंने बताया कि कई दिन पहले 500 बोरे दिए गए थे। बोरे मिलने के दिन ही तौल करा दी गई। इसके बाद से खाली बैठे हैं। गेहूं के ढेर लगे होने के बाद भी बोरे नहीं होने के कारण खरीद नहीं हो पा रही है।

सभी क्रय केंद्रों पर बारदाना दिया गया है। कहीं भी बारदाने की समस्या नहीं है। गेहूं की तौल भी सुचारु रूप से चल रही है।
-राकेश मोहन पांडे, डिप्टी आरएमओ शाहजहांपुर

बारदाना न होने पर पुवायां मंडी में  यूपीएसएस केंद्र पर पड़ा सन्नाटा । संवाद

बारदाना न होने पर पुवायां मंडी में  यूपीएसएस केंद्र पर पड़ा सन्नाटा । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें