फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तेज धूप और तापमान में वृद्धि से बढ़ी गर्मी

विज्ञापन
कैंट क्षेत्र में तेज धूप व धूल से बचने के​ लिए मुंह को मास्क और कपड़े से ढक्कर जाते लोग। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तेज धूप निकलने से तापमान में वृद्धि हुई है। इसके असर से उमस बढ़ गई है। सुबह सामान्य से तेज हवा चली। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक वायुदाब बढ़ा हुआ है। इसके असर से सामान्य से तेज हवा चलने के साथ तापमान में वृद्धि होने के आसार हैं।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा था।
अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की वृद्धि और पछुआ के असर से न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। उन्होंने बताया कि वायुदाब 15 मिलीबार बढ़ा हुआ है। आर्द्रता 60 फीसदी है। इससे वातावरण में सामान्य नमी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें