फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरज के तपन से तापमान में 5.5 डिग्री का उछाल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बीते दिन बरसात से मौसम के तेवर थोड़े नरम पड़े, लेकिन बृहस्पतिवार को सुबह मामूली बूंदाबांदी के बाद धूप निकली तो सूरज की तपन बादलों पर भारी पड़ने लगी। दोपहर तक उमस से इतनी गर्मी बढ़ गई कि पारा 5.5 डिग्री उछलकर 37.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हालांकि, मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि हवा के कम दबाव से पश्चिमी विक्षोभ मजबूत हुआ है और इसे देखते शुक्रवार को दिन भर बादल छाए रहने के साथ शाम तक बारिश होने के पूरे आसार हैं।
विज्ञापन

आज सुबह पौ फटने से पहले बादल छाने लगे। सुबह छह बजे कुछ मिनट हुई मामूली बूंदाबांदी थमने के बाद बादल घने होने शुरू हो गए। सुबह सात बजे के बाद काले घने बादलों की वजह से आसमान में अंधेरा छा गया, मानो तेज बारिश होगी। लेकिन बाद में पछुआ हवा चलने से बादल छंट गए। धूप निकली तो वातावरण में घुली नमी उमस भरी गर्मी में बदलने लगी। दोपहर तक धूप की तपन इतनी बढ़ गई कि जरूरी कामों से घरों से बाहर निकले लोग पसीने से तरबतर होने लगे। बाद में सूर्यास्त तक बादलों पर धूप की तपन हावी रही।
गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेषक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बारिश होने के कारण बीते दिन अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट रिकार्ड की गई थी, लेकिन आज धूप के असर से दिन में आर्र्दता 88 से घटकर 65 फीसदी रह गई और इसी वजह से दिन में पारा भी ऊपर चढ़ गया। उन्होंने बताया कि पश्चिमी और मध्य उप्र में हवा के कम दबाव का क्षेत्र बनने से पश्चिमी विक्षोभ फिर से प्रभावी हो रहा है और इसकेे असर से शुक्रवार को दिन भर बादल छाए रहने के साथ शाम तक बारिश होने की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें