फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत पर मेडिकल कॉलेज में हंगामा, लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान एक महिला की मौत हो गई। इस पर परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे मामले को शांत कराया। इस मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला जलालनगर निवासी चैतन्यवती पत्नी राकेश तिवारी की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। उसे एक निजी नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया था। वहां से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। वहां डॉक्टरों ने ब्लड देने को कहा। बेटे शैलेंद्र तिवारी का आरोप है कि ब्लड देने के बावजूद उचित ढंग से इलाज नहीं किया गया। उपचार के दौरान बुधवार रात करीब आठ बजे चैतन्यवती ने दम तोड़ दिया। इस पर आक्रोशित परिवार वालों ने हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि चिकित्सकों की लापरवाही के चलते मौत हुई है। सूचना पर चौक कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस जैसे-तैसे समझा-बुझाकर परिजनों को शांत कराया।
एसएसआई चौक कोतवाली शिव बरन यादव ने बताया कि महिला के परिजन की ओर से दी गई तहरीर को जांच के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पास प्रेषित कर दिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से कोई लापरवाही नहीं बरती गई है। मरीज का हरसंभव इलाज किया गया। यदि फिर भी पीड़ित पक्ष कोई प्रार्थना पत्र देता है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ अभय सिन्हा, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर
संदिग्ध हालात में युवक की मौत
चौक कोतवाली इलाके की काशीराम कॉलोनी निवासी मोहम्मद साबिर कि अचानक तबीयत बिगड़ जाने पर उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। शाम को फिर अचानक उसकी हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। भाई मोहम्मद आमिर ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए चौक कोतवाली पुलिस से शिकायत की है। तहरीर देकर कार्रवाई कराए जाने की मांग की गई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें