फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से लुढ़का तापमान, उमस से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मौसम ने शनिवार को दोपहर फिर करवट बदली और बूंदाबांदी के बाद झमाझम बारिश होने लगी। हालांकि, तेज बरसात बमुश्किल 30 मिनट हुई, लेकिन इतनी बरसात से शहर के निचले स्थानों पर नाले-नालियां उफनाने से जलभराव हो गया। शाम तक बादल छाए रहने और रुक-रुककर बूंदाबांदी होने से उमस से बेहाल जनजीवन को काफी राहत मिल गई।
विज्ञापन

रोजाना की तरह आज भी सुबह से बादल छाए थे, लेकिन ज्यादा बारिश होने की किसी ने उम्मीद नहीं लगाई क्योंकि गत छह सितंबर को 30.4 मिमी बारिश के बाद से बरसात को ब्रेक लगा था। हालांकि, दो दिन पहले भी बरसात के आसार बने, लेकिन सिर्फ चार मिमी बारिश हो सकी। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार आज दोपहर 18 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। उन्होंने बताया कि बरसात के कारण वातावरण में आर्द्रता 62 से बढ़कर 95 प्रतिशत हो गई और दिन के अधिकतम तापमान में भी बीते 24 घंटे की तुलना में 2.3 डिग्री घटकर 31.6 डिग्री सेल्सियस रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें