फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन भर उमस भरी गर्मी के बाद रात में तेज बारिश से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गत कई दिन की तरह शुक्रवार को भी उमस भरी भीषण गर्मी सितम ढाती रही, लेकिन दिन ढलने के बाद देर शाम ठंडी हवा चलने के साथ ही बूंदाबांदी होने लगी। बाद में तेज बारिश से गर्मी से तपते जनजीवन को काफी राहत मिल गई। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार शनिवार को सुबह से बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं होने के कारण उमस बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन

बता दें कि गत 20 जून को 12 मिमी बारिश हुई थी। इससे वातावरण में आर्द्रता बढ़ी तो नम हवा ठंडी होकर सुबह-शाम सुकून देती रही। बाद में लगातार धूप निकलने से हवा में नमी उमस में बदलकर गर्मी बढ़ाने लगी। आज सुबह से दिन भर धूप निकली रहने के कारण आर्द्रता 75 से घटकर 34 प्रतिशत रह गई। सूर्यास्त के बाद भी जन सामान्य को गर्म पछुआ हवा परेशान करती रही।
शाम सात बजे से मौसम का मिजाज अचानक बदलने लगा। उत्तर-पश्चिम दिशा से ठंडी हवा के तेज झोंके चलने लगे और पश्चिमी क्षितिज को काली घटाओं ने घेरना शुरू कर दिया। इसी के साथ बूंदाबांदी होने लगी। बमुश्किल दस मिनट तक बौछारें गिरीं। बारिश थोड़ी देर के लिए रुकी मगर थोड़ी देर बाद फिर तेज बारिश होने लगी। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार पश्चिमी यूपी विशेषकर दिल्ली और एनसीआर में हुई बारिश के कारण मौसम में बदलाव के असर से यहां भी बूंदाबांदी हुई। उनका कहना है कि जिले में अभी विक्षोभ की स्थिति नहीं बनी है। इसलिए शनिवार को बादल छाए रहने के बावजूद बारिश होने के आसार कम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें