फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से लड़खड़ाई बिजली, कई इलाकों की सप्लाई घंटों ठप

विज्ञापन
शाहजहांपुर में शनिवार को आसमान में छाए बादल । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। हवा के कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने से प्रभावी हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार रात मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। बादलों की गरज के साथ तेज आंधी चली। आंधी के दौरान पेड़ की डाल टूटकर सिटी पार्क बिजली उपकेंद्र से जुड़े मऊ कैंट गांव में 11 केवी लाइन गिर गई। लाइन क्षतिग्रस्त होने से बिजली सप्लाई बंद हो गई। बूंदाबांदी होने से अधिकतम तापमान 3.9 डिग्री घटकर 36.2 डिग्री सेल्सियस रह गया। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार रविवार को भी मौसम अस्थिर बना रहेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम तक हवा की गति मंद रही, लेकिन रात 10.30 बजे से तेज आंधी चलने लगे। आंधी चलने के दौरान बिजली की हाईटेंशन लाइनों को शार्ट सर्किट से बचाने के लिए अधिकांश फीडर करीब आधा घंटा तक बंद रखे गए। मगर इससे पहले शहर में कई स्थानों पर 11 केवी लाइनों के तार आपस में टकराने से खंभों पर लगे जंपर जल गए। हालांकि, बाद मेें लाइनें बंद कर दी गईं। इसी दौरान मऊ कैंट में हाईटेंशन लाइन के ऊपर से गुजरी एक पेड़ की डाल आंधी में टूटकर गिरी तो तार टूटकर जमीन पर गिर गए।
इधर, जंपर जलने से टाउनहाल, पोस्ती पाकड़, जिया खेल, ककरा कलां, केरूगंज, सरायकाइयां आदि कई मोहल्लों में जंपर जलने से वहां की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। खास बात यह कि शनिवार सुबह आठ बजे कर्मचारियों के ड्यूटी पर पहुंचने के बाद लाइनों की मरम्मत और उनके जंपर जोड़े गए। सिटी पार्क उपकेंद्र के प्रभारी अवर अभियंता केके पटेल ने बताया कि मऊ कैंट में हुआ लाइन फाल्ट सुबह दस बजे तक ठीक करके वहां की बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई।
विज्ञापन

इधर, गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार बूंदाबांदी से हवा में आर्दता का स्तर थोड़ा बढ़ा, जिससे अधिकतम तापमान मेें थोड़ी कमी आई है, लेकिन हवा के अधिक दबाव का क्षेत्र शनिवार शाम तक बना रहा। रविवार को भी सुबह से ऊंचाई पर बादल छाए रहने, हवा चलने और धूप निकलने पर उमस के साथ गर्मी का प्रकोप बढ़ने का अनुमान है।

शाहजहांपुर में टाउनहॉल रोड पर क्षतिग्रस्त बिजली की लाइन को ठीक करते कर्मचारी । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें