फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा में शत-प्रतिशत नमी.. बारिश बनकर टपकने लगा कोहरा

विज्ञापन
शाहजहांपुर में शुक्रवार को छाए कोहरे में निकलते मोबाइक सवार। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बृहस्पतिवार रात हवा के दबाव में अचानक हुई कमी और पुरवाई चलने से आसमान चौतरफा बादलों की धुंध और कोहरे से घिर गया। इससे रात में न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढ़ा, लेकिन शुक्रवार को सुबह हवा की दिशा में परिवर्तन के साथ कोहरा घना हुआ तो वातावरण में नमी शत-प्रतिशत हो गई। इसी के साथ कोहरा बारिश की बूंदों की तरह टपकने लगा। सुबह जब लोग घरों से बाहर निकले तो आंगन से लेकर लॉन और सड़कें तक भीगी नजर आईं। पछुआ हवा ने ठिठुरन के साथ गलन पैदा की तो दिन में अधिकतम तापमान 3.5 डिग्री घटकर 12.5 डिग्री सेल्सियस रह गया। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार आसमान में बादलों की दोहरी परत छा जाने से शनिवार को सुबह घना कोहरा छाने के साथ ठंडी पछुआ हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ेगी और ऐसी स्थिति में पारा और नीचे जाने का अनुमान है।
विज्ञापन

सर्दी ने बृहस्पतिवार रात से ही तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे। हवा के दबाव में रात से कम और ऊंचाई पर बादल छाए होने के बावजूद वातावरण में व्याप्त नमी रात दस बजे के बाद से कोहरा बनकर छा गई और इसी के साथ उत्तर-पश्चिम हवाएं तेज हो गईं। इससे इतनी गलन बढ़ी कि हाड़ कंपाने वाली सर्दी पैदा हो गई। शुक्रवार सुबह तक आर्द्रता 100 प्रतिशत हो जाने से नम हवा सर्दी को बढ़ावा देने लगी। नतीजे में सूर्योदय के तीन घंटे बाद तक जनजीवन में ठहराव बना रहा। सुबह दस बजे के बाद लोगों ने सर्द थपेड़ों का सामना करते हुए घरों से निकलना शुरू किया।
दोपहर दो बजे के बाद हल्की धूप निकली, लेकिन उसमेें गरमाहट बहुत कम रही और शाम पांच बजे से वातावरण पर कोहरे की धुंध फिर से दिखने लगी। गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेषक सुरेंद्र सिंह का कहना है कि शाम को हवा का दबाव सामान्य से आठ अंक कम रहा। इसलिए शनिवार को भी बादल और कोहरे के असर से धूप कम निकलने के कारण सर्दी बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें