फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौर्य का प्रतीक रहे हैं शस्त्र : अनुज

Wed, 01 Jan 2025 12:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
जलालाबाद के काकोरी शहीद इंटर कॉलेज मैदान में विहिप व बजरंग द्वारा आयोजित त्रिशूल दीक्षा कार्यक्
विज्ञापन
जलालाबाद। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने मंगलवार को काकोरी शहीद इंटर काॅलेज के मैदान पर त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम आयोजित किया। बाद में दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाते हुए नगर में शौर्य यात्रा निकाली।
विज्ञापन


मुख्य वक्ता विहिप के प्रांत मंत्री अनुज सिंह ने कहा कि शस्त्र हमारे समाज में शौर्य का प्रतीक रहे हैं। त्रिशूल दीक्षा का उद्देश्य युवाओं में शौर्य का जागरण करना है, क्योंकि युवा वर्ग ही परिवर्तन लाने में सक्षम है। विहिप व बजरंग दल समाज को जागृत करने का काम तब तक जारी रखेगा, जब तक देश विश्व गुरु का दर्जा हासिल नहीं कर लेता। बजरंग दल जो भी संकल्प लेता है, उसे पूरा करता है। संगठन सेवा, सुरक्षा और संस्कार का संकल्प लेकर लगातार आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि गो हत्या, लव जेहाद व जमीन जेहाद जैसे अपराधों पर भले ही अंकुश लगा हो, लेकिन अभी इस तरह की गतिविधियां पूरी तरह बंद नहीं हुई हैं। राजसत्ता की अपनी सीमाएं हैं, लेकिन बदलाव लाने के लिए हिंदू समाज को संगठित होकर आगे आना होगा। उन्होंने हिंदुत्व जागरण के लिए गांव स्तर पर हनुमान चालीसा पाठ व संघ की शाखाएं संचालित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

सभा के बाद कार्यकर्ताओं ने शौर्य यात्रा निकाली, जो बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे के अलावा नगर के विभिन्न रास्तों से होकर गुजरी। कार्यक्रम में विहिप के प्रांत सह मंत्री राकेश त्यागी, जिलाध्यक्ष डॉ. ब्रजेश गुप्ता, विनय शर्मा, गोपाल मोहन द्विवेदी, आलोक शर्मा सहित विभिन्न स्थानों से आए कार्यकर्ता शामिल रहे।

जलालाबाद के काकोरी शहीद इंटर कॉलेज मैदान में विहिप व बजरंग द्वारा आयोजित त्रिशूल दीक्षा कार्यक्

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें