फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परमात्मा से अवगुणों की क्षमा मांगनी चाहिए : अक्षय

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। नगर के वार्ड रामनगर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में शनिवार को आचार्य अक्षय मिश्रा ने कहा कि मनुष्य को परमात्मा से अपने अवगुणों के लिए याचना करते रहना चाहिए। यह कार्य जीव को संसारी से परमार्थी बना देगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मनुष्य खुद को सहज, सरल और सूक्ष्म बनाकर विराट स्वरूप हासिल कर सकता है। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को परीक्षित के जन्म की कथा सुनाई। कहा कि राजा परीक्षित के समय से ही कलयुग का आगमन हुआ। लोग विधर्मी होते चले गए। उन्होंने कहा कि भगवत कृपा से मनुष्य वह सबकुछ हासिल कर सकता है जिसकी उसने कल्पना भी नहीं की होगी।
किसी का हाथ पकड़ने के बजाय खुद को भगवान को सौंप दो, वह कभी आपका हाथ नहीं छोड़ेंगे। कथा के विश्राम में आरती कर सभी को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर यजमान राकेश शुक्ला सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें