आर्य महिला डिग्री कॉलेज में योगासन करतीं महिलाएं। स्रोत: संस्था
शाहजहांपुर। योग विज्ञान संस्थान की बैठक आर्य महिला डिग्री कॉलेज योग साधना केंद्र पर हुई। इसमें आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के साथ ग्रीष्म ऋतु में उपयोगी योगासनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया।
संस्थान के जिला प्रधान डॉ.अवधेश मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी दिनों में विभिन्न विषयों पर विशेष योग शिविर आयोजित किए जाएं। 25 से 29 मई तक वरिष्ठ नागरिक योग शिविर का आयोजन जीसी मिश्रा के नेतृत्व में बिस्मिल उद्यान में किया जाए।
पांच से नौ जून तक मानसिक तनाव प्रबंधन विषयक योग शिविर राजेश दीक्षित के नेतृत्व में आर्य महिला डिग्री कॉलेज में होगा। बैठक में जिला मंत्री डॉ.इंदु अजनबी, बिपिन रस्तोगी, गीता पांडेय, अनामिका अवस्थी, प्रवीण मिश्रा, ललित मोहन, सौरभ गोयल, रचना चांदना, संध्या गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद