फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी ढाने लगी सितम, न्यूनतम तापमान भी बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गर्मी अपना सितम ढाने लगी है। दिन में चल रही गर्म पछुआ हवा से लोग परेशान हैं। शाम के समय आर्द्रता में कमी से रात में न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री बढ़कर 22.7 डिग्री सेल्सियस के उच्चतम बिंदु पर पहुंच गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार हवा का दबाव कम होने के कारण बुधवार को दिन भर मौसम शुष्क बने रहनें के साथ तापमान में बढ़त जारी रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

30 मार्च को अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस के उच्चतम स्तर पर पहुंचा था। मगर बाद में दिन में पारा 36 से 37 डिग्री के बीच बना रहा। पिछले दो दिनों से हवा की दिशा बदलने और आर्द्रता में कमी आने के कारण गर्म पछुआ हवा का बहाव बढ़ा तो दिन में बेतहाशा गर्मी होने लगी। रविवार को दिन में पारा 38.2 डिग्री तक पहुंचा था। इसी के साथ तापमान बढ़ने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को तीसरे दिन अधिकतम तापमान और बढ़ गया।
मंगलवार को सुबह सूर्योदय से पहले तक मौसम थोड़ा ठंडा रहा, लेकिन बाद में धूप की किरणों से ऊष्मा का प्रभाव बढ़ गया और सुबह दस बजे तक आग बरसने लगी। इस वजह से दिन में 11 से लेकर शाम चार बजे के बाद तक सड़कों पर चहलपहल कम रही। शाम पांच बजे के बाद रमजान की खरीदारी को लोग घरों से निकले तो बाजारों में थोड़ी जान आई। गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेषक सुरेंद्र सिंह का कहना है कि शाम के समय आर्द्रता का स्तर बहुत कम रहे जाने के कारण रात में उमस बढ़ेगी और इसका सीधा असर बुधवार को दिन में ज्यादा गर्मी होने के तौर पर दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें