फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में तीन डिग्री लुढ़का पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बृहस्पतिवार की रात हुई बूंदाबांदी और बारिश के साथ आस पास के इलाको में ओले गिरने से वातावरण में नमी के साथ सर्दी फिर बढ़ गई। शुक्रवार रात से आसमान साफ होने और सात से दस किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली उत्तर पश्चिम दिशा की हवा ने रात में सर्दी बढ़ा दी और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री घटकर 8.4 डिग्री सेल्सियस रह गया। शनिवार को सुबह सूर्योदय के बाद धूप खिलने से दिन भर मौसम सामान्य बना रहा, लेकिन मौसम वैज्ञानिक का कहना कि बैरोमीटर की रीडिंग सामान्य से 17 मिलीबार ज्यादा हो गई है और इसे देखते रविवार को दिन में धूप निकलने के बावजूद पहाड़ों की ओर से आ रही पछुआ हवा गलन बढ़ा देगी।
विज्ञापन

बीती शाम से ही आसपास के जनपदों में हुई ओलावृष्टि का मौसम पर असर दिखने लगा। सूर्यास्त के बाद सर्दी बढ़ी तो दिन भर धूप में बेफिक्र घूमते रहे लोग गर्म कपड़ों के साथ फुल जैकेट, मफलर, कैप आदि से लैस नजर आने लगे। शनिवार को सूर्योदय से पहले तक ठिठुरन महसूस हुई, लेकिन धूप निकलने के साथ वातावरण में गर्मी पसरी तो मौसम सुहाना हो गया। इसी के साथ सड़कों से लेकर बाजारों तक खासी चहल-पहल बनी रही। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार ठंडी हवा चलने से दिन में धूप निकलने के बावजूद अधिकतम तापमान 0.3 डिग्री घटकर 24.5 डिग्री सेल्सियस हो गया। उन्होंने बताया कि रविवार को भी सुबह से धूप निकलेगी, लेकिन सर्द हवा गलन और ठिठुरन का आभास कराती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें