फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह धूप निकलने के बाद दोपहर को गरज के साथ हुई बरसात

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तीन दिन से लगातार धूप निकलने के कारण दिन और रात के तापमान मेें वृद्धि के साथ गर्मी बढ़ने लगी थी। बुधवार को सुबह छाए बादल छंटने के साथ धूप निकली। मगर दोपहर करीब एक बजे मौसम ने फिर करवट बदली और आसमान भूरे बादलों से चौतरफा घिर गया। इसके साथ ही हवा की रफ्तार बढ़ी और गरज के साथ बौछारें गिरने लगीं। करीब दस मिनट तक एक मिमी तेज बारिश हुई। इसके बाद काफी देर बूंदाबांदी होती रही। बूंदाबांदी के बाद बादल आते जाते रहे। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अरब सागर से मुंबई और गुजरात मेें आए समुद्री तूफान निसर्ग से पश्चिमी विक्षोभ का टकराव होने के कारण मौसम में अचानक परिवर्तन हुआ।
विज्ञापन

शनिवार को मौसम बदलने के साथ 1.4 मिमी बारिश हुई थी तो पारा सात डिग्री लुढ़ककर 28.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। दो दिन तक बादल छाए रहने से मौसम सुहाना बना रहा। इसके बाद सोमवार से धूप तेज होने से बढ़ी हुई आर्दता वाष्प में बदली तो उमस के साथ गर्मी बढ़ने लगी और ऊपर चढ़ने लगा। पिछले 48 घंटे में तापमान पांच डिग्री बढ़कर 37 डिग्री सेल्सियस हो गया। बुधवार को बारिश की शुरुआत से ठीक पहले पारा 0.5 डिग्री और बढ़कर 37.5 डिग्री हो गया। हालांकि, बुधवार को दोपहर बरसात बहुत कम हुई, लेकिन आर्द्रता बढ़ी तो गर्मी और उमस में थोड़ी कमी आ गई। मौसम विशेषज्ञ डॉ. खुराना के अनुसार निसर्ग तूफान के बहाने अरब सागर से मानसून से पहले की बारिश का दौर जल्द शुरू हो जाएगा। इधर, गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेषक सुरेंद्र सिंह के अनुसार बारिश से दिन के तापमान में गिरावट नहीं आई, लेकिन आर्द्रता का स्तर बढ़ जाने से रात में न्यूनतम तापमान मेें कमी आना तय है। उनका कहना है कि बैरोमीटर की रीडिंग मेें 25 अंक की गिरावट से बृहस्पतिवार को बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने के पूरे आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें