फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च न्यायालय के आदेश से शिक्षक चयन प्रक्रिया स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में 69000 सहायक अध्यापकों के चयन/ नियुक्ति प्रक्रिया पहले दिन ही उच्च न्यायालय के लखनऊ बेंच के अनुपालन में स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन

बुधवार को 69000 शिक्षकों की चयन/ नियुक्ति प्रक्रिया के तहत राजकीय इंटर कॉलेज में काउंसलिंग शुरू कराई गई थी। कॅालेज परिसर में पंडाल लगाकर ध्वनि विस्तारक यंत्र से काउंसिलिंग संबंधी जानकारी बीएसए राकेश कुमार दे रहे थे। सभी कोरोना महामारी से बचने के लिए सामाजिक दूरी रखने के निर्देश दिए जा रहे थे। काउंसिलिंग से पहले अभ्यर्थियों के हाथ भी सेनेटाइज कराए जा रहे थे। पुलिस की सुरक्षा के बीच शिक्षकों की नियुक्ति के लिए बीएसए के निर्देशन में आठ काउंटर लगाए गए थे । बीएसए ने बताया कि जिले में कुल 1421 जो की नियुक्ति के लिए 4 दिन काउंसलिंग कराने का निर्णय लिया गया, जिसके तहत पहले दिन 475 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग शुरू कराई गई ।
आठ काउंटरों पर खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक और कार्यालय के अन्य कर्मचारियों ने लगभग 380 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग कर पाई थी कि तभी सचिव बेसिक शिक्षा परिषद विजय शंकर मिश्र की ओर से जारी पत्र के आधार पर काउंसिलिंग रोक दी गई। पत्र में उच्च न्यायालय लखनऊ पीठ की ओर से नियुक्त प्रक्रिया तत्काल स्थगित करने के आदेश से अवगत कराया गया है। समस्त बीएसए को नियुक्त संबंधी समस्त कार्रवाई अग्रिम आदेशों तक स्थगित रखने के निर्देश सचिव की ओर से दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें