फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह तालाब नहीं, आम रास्ता है: शाहजहांपुर के गांव नवाजपुर में छह माह से सड़क पर भरा पानी, परेशान हो रहे लोग

Tue, 03 Feb 2026 06:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर जिले के गांव नवाजपुर में गंदे पानी का निकास न होने के कारण छह महीने से आरसीसी रोड पर जलभराव है। सड़क तालाब में तब्दील हो गई है, जिससे 50 से अधिक परिवार परेशान हो रहे हैं। 
विज्ञापन
सड़क पर जलभराव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र के गांव नवाजपुर में एक आरसीसी रोड पर जलभराव होने से तालाब जैसे हालात बन गए हैं। गांव के 50 से अधिक परिवार छह महीने से जलभराव की समस्या से परेशान हैं और अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। कोई सुनवाई नहीं हो रही है। 

विज्ञापन


नवाजपुर के प्राथमिक स्कूल के सामने से गांव में जाने के लिए आरसीसी मार्ग है। मार्ग से कई गलियां भी जुड़ी हैं। घरों के गंदे पानी का निकास न होने के कारण आरसीसी रोड पर जलभराव हो रहा है। सड़क छह माह से तालाब बनी हुई है। गांव के लोगों ने बताया कि आवागमन में भारी दिक्कतें होती हैं। पानी के बीच मिट्टी भरी बोरियां डाली गईं हैं। लोग बोरियों के ऊपर से निकलते हैं। मौसम बदलते ही गांव में मच्छरों की भरमार हो जाएगी और संक्रामक रोग फैलने का खतरा भी बढ़ जाएगा।

समाधान नहीं हुआ तो डीएम से मिलेंगे ग्रामीण 
गांव के लोग प्रधान, सचिव, बीडीओ से लेकर एसडीएम तक शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समाधान के नाम पर सिर्फ आश्वासन देकर टरका दिया जाता है। विवेक पांडे, राजीव पांडे, सुमित सिंह, सोनू सिंह आदि ग्रामीणों ने बताया कि जल्द ही समस्या का समाधान न हुआ तो वे लोग डीएम से मिलकर समस्या के समाधान की मांग करेंगे।
विज्ञापन


एसडीएम पुवायां चित्रा निर्वाल ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में आया है। राजस्व और विकास विभाग की टीम भेजकर जांच कराई जाएगी और जलजमाव की समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें