बारिश से बिगड़ी सामूहिक विवाह समारोह की व्यवस्था
- फोटो : संवाद
बदायूं में हाईवे पर भरा पानी
- फोटो : संवाद
बदायूं में बारिश से कई मोहल्लों में भरा पानी
बदायूं जिले में दो दिन से बारिश का सिलसिला जारी है। बुधवार को कई बार बारिश हुई। रात में और सुबह से बारिश होने की वजह से कई सड़कों के साथ मोहल्लों में भी पानी भर गया। मुरादाबाद-फर्रुखबाद हाईवे पर मंडी समिति के पास पानी भर गया। बदायूं-ककराला रोड पर काफी पानी भर गया। बारिश की वजह से बाजार में भी लोगों की कम आवाजाही देखी गई। वहीं, बुधवार की रात हुई बारिश से जोगीपुरा, पनवड़िया, एसएसपी कार्यालय, कलेक्ट्रेट, गांधी ग्राउंड समेत कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया था।