फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चार्जिंग स्टेशन में पानी भरने से ई-बसों का संचालन ठप

विज्ञापन
बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का ट्रैक्टर से निरीक्षण करते एसपी। स्रोत: मीडिया सेल
विज्ञापन
शाहजहांपुर। न्यू सिटी ककरा स्थित चार्जिंग स्टेशन में पानी भर गया है। ई-बसों को जीआईसी खेल मैदान पर खड़ा कर दिया गया है। चार्जिंग नहीं होने से बसों का संचालन ठप है। इससे लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पिछली वर्ष जुलाई में आई बाढ़ में न्यू सिटी ककरा स्थित चार्जिंग स्टेशन में पानी भर गया था। इससे कई बसें खराब हो गईं थी। इस बार चार्जिंग स्टेशन में फिर पानी भर गया है। नुकसान से बचाने के लिए बसों को खिरनीबाग खेल मैदान पर खड़ा कर दिया गया है। नगर निगम के पास वर्तमान में 25 बसें हैं। पिछले वर्ष आई बाढ़ में खराब हुई तीन बसों की मरम्मत अब तक नहीं हो पाई है। वर्तमान में 22 बसें चलने की हालात में हैं। संचालन प्रबंधक हुमायूं लॉरी ने बताया कि प्रारंभिक पात्रता परीक्षा के चलते चार चार्ज बसों को रोक लिया गया। जिनका संचालन रविवार को होना है। बसें चार्ज नहीं होने से खड़ी कर दी गईं है। बसों के नहीं चलने से प्रतिदिन करीब सवा लाख रुपये का नुकसान हो रहा है। आगे बाढ़ की स्थिति सही होने पर ही बसें चार्ज होने के बाद संचालित हो पाएंगी। संवाद

एसपी ने ट्रैक्टर से किया बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण
शाहजहांपुर। एसपी राजेश द्विवेदी ने बाढ़ प्रभावित स्थानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने ट्रैक्टर से अन्य अधिकारियों के साथ विभिन्न तटीय एवं संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर नदी के जलस्तर का जायजा लिया। एसपी ने निर्देशित किया कि किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए लगातार जागरूक किया जाए। संवाद
विज्ञापन


खन्ना ने भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया‎
‎शाहजहांपुर। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के साथ बरेली मोड़ स्थित आवास विकास, कांशीराम कॉलोनी पहुंचकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना व अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक जरूरतमंद को तत्काल आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए। मंत्री कल्याण सिंह सामुदायिक भवन में संचालित बाढ़ राहत शिविर पहुंचे और व्यवस्था का जायजा लिया। संवाद

सांसद ने बाढ़ को देखते हुए मोटर बोट की मांग की
शाहजहांपुर। सांसद अरुण सागर ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर राहत कार्याें के लिए 50 मोटर बोट और नावों की मांग की है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि जिले का अधिकांश हिस्सा बाढ़ की चपेट में आ गया है। राहत बचाव कार्य में और तेजी लाने की जरूरत है। संवाद

अनदेखी से भविष्य में बाढ़ की स्थिति होगी भयावह
शाहजहांपुर। सीए संजय सक्सेना ने बताया कि खन्नौत नदी में उफान आने पर बाढ़ का पानी हनुमत धाम व आसपास भरा है। इसके बावजूद राज्य सरकार व जिला प्रारासन पक्के पुल से हनुमत धाम तक पक्की सीढि़या व दीवार बनवा रहा है। इससे आने वाले वर्षों में रेती, ख्वाजा फिरोज, नई बस्ती आदि मोहल्लों में न जाकर रोशनगंज व उसके निकट नालों में जाएगा। इससे पूरा सीवर सिस्टम खराब हो जाएगा। आरोप लगाया कि जनता के धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। संवाद

बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का ट्रैक्टर से निरीक्षण करते एसपी। स्रोत: मीडिया सेल

बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का ट्रैक्टर से निरीक्षण करते एसपी। स्रोत: मीडिया सेल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें