फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मुमुक्षु शिक्षा संकुल में कमर तक भरा पानी... पुलिस ने मेजें डलवा निकलवाए अभ्यर्थी

विज्ञापन
शाहजहांपुर में मुमुक्षु ​शिक्षा संकुल में कमर तक भरे पानी में खड़े होकर अभ्य​र्थियों को निकलवात
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गर्रा नदी उफनाने के बाद मुमुक्षु शिक्षा संकुल में जलभराव हो गया। जलभराव के दौरान ही पीईटी कराई गई।
विज्ञापन

पानी बढ़ने पर सीओ सिटी पंकज पंत ने मोर्चा संभाला और कमर तक पानी में घुसकर अभ्यर्थियाें को रस्सी के सहारे सकुशल बाहर निकाला।बाद में ट्रैक्टर से अभ्यर्थियों को कॉलेज से बाहर निकाला गया।
शनिवार को गर्रा में उफान आने के बाद हाईवे समेत निचले इलाके में पानी भर गया। इसके बाद मुमुक्षु शिक्षा संकुल के परिसर में भी जलभराव हो गया। एसएस कॉलेज के अंदर भी पानी भर गया, लेकिन कमरों के अंदर नहीं पहुंचा पाया। इसी तरह एसएसएमवी के अंदर काफी जलभराव होने पर अभ्यर्थियों को दूसरी मंजिल पर शिफ्ट कराकर परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएस कॉलेज में कमर तक पानी भरने पर पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। सीओ सिटी ने सेंटर के अभ्यर्थियों को सकुशल निकालने के लिए पानी में डेस्क डलवा दीं। उसके बाद पुलिस कर्मियों ने रस्सी को पकड़वाकर बाहर निकलवाया। सुरक्षा की दृष्टि से डीएम ने शनिवार देर शाम को बाढ़ग्रस्त इलाके के सेंटरों को बदल दिया।

-
पीईटी : छह सेंटर बदले गए
शाहजहांपुर। बाढ़ के मद्देनजर पीईटी के छह सेंटर बदल दिए गए हैं।

- माधव राय सिंधिया पब्लिक स्कूल न्यू जिला अस्पताल के पीछे से संजय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज निकट गन्ना शोध परिषद रेती रोड।
- शंकर मुमुक्षु विद्यापीठ निकट बरेली मोड़ से रॉयन इंटरनेशनल स्कूल-सीतापुर-बरेली बाइपास रोड।

‎- स्वामी धर्मानंद सरस्वती इंटर काॅलेज, मुमुक्षु आश्रम से डाॅ.सुदामा प्रसाद कन्या इंटर काॅलेज निकट कचहरी रोड।
- स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय, ब्लॉक-ए, गुमुक्षु आश्रम,से केंद्रीय विद्यालय नंबर एक कैंटोमेंट
-‎स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय, ब्लॉक-बी, मुमुक्षु आश्रम से केंद्रीय विद्यालय नंबर दो कैंटोमेंट
-राजकीय पॉलीटेक्निक, लालपुर, जलालाबाद रोड से श्री फूल सिंह शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, नियामतपुर बनाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें