कांट के मोहल्ला मरहैया में पानी का निकास न होने के कारण सड़क पर भरा पानी। संवाद
कांट। मोहल्ला मरहैया में जलभराव के कारण लोगों को निकलने में दिक्कत का सामना करना पड़ा रहा है। साथ ही, जलभराव से बीमारियों का भी खतरा बना हुआ है। लोगों ने समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
गांव के गुलाम गौस, रौनक अली, शानू आदि ने बताया कि नालियों के पानी की निकासी के लिए कोई उचित व्यवस्था नहीं है। पानी सड़कों पर भरा हुआ है। इससे रास्ते अवरुद्ध हो गए हैं। लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। यह समस्या काफी लंबे समय से बनी हुई है। इसकी अनदेखी की जा रही है। अधिशासी अधिकारी नूरजहां ने बताया कि लोक निर्माण विभाग की ओर से नाला बन रहा है। पानी का निकास न होने के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है। जल्दी समस्या का समाधान किया जाएगा। संवाद