फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मोटर पंप खराब होने से तीसरे दिन भी ठप रही पानी की आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। तीन दिन पहले खराब हुआ मोटर पंप ठीक नहीं हो पाने से भीषण गर्मी में नगर पालिका की जलापूर्ति सोमवार को भी पटरी पर नहींं लौट सकी। इस कारण नगर की करीब आधी आबादी को पेयजल के लिए तरसना पड़ा।
विज्ञापन

नगर में पानी की आपूूर्ति 1250 किलोलीटर क्षमता वाले ओवरहेड टैंक से की जाती है। शनिवार को मोटर पंप खराब होने से टैंक नहीं भरा जा सका। तभी से नगर में जलापूर्ति व्यवस्था ठप है। हालांकि, पानी की आपूर्ति के लिए 12 वार्ड में सबमर्सिबल पंप लगाए गए हैं, लेकिन शेष 13 वार्ड के लोग इसी ओवरहेड टैंक से मिलने वाले पानी पर निर्भर हैं।
मोटर पंप खराब हो जाने से अंगदनगर, शास्त्रीनगर, गोपालनगर आदि ऊंचे स्थानों वाले वार्डों की बस्ती में पानी का घोर संकट हो गया है। ईओ एचएन उपाध्याय ने बताया कि पंप की मरम्मत कराने के लिए उसे मिस्त्री खोलकर बरेली ले गया है। ईओ के अनुसार दो दिन मे पंप ठीक हो जाने का अनुमान है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें