फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जलालाबाद-शमसाबाद स्टेट हाईवे से उतरा पानी

विज्ञापन
जलालाबाद-शमसाबाद स्टेट हाईवे से उतरा बाढ़ का पानी। संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर (शाहजहांपुर)। गंगा नदी का जलस्तर घटने से जलालाबाद-शमसाबाद स्टेट हाईवे से पानी उतर गया है। आवागमन सामान्य हो गया है। गंगा में बाढ़ का असर कम होने से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। तटवर्ती क्षेत्रों में फसलें और मवेशियों का चारा अब भी डूबा हुआ है। बाढ़ की वजह से जहरीले कीड़े लोगों के घरों में घुसने लगे हैं। इनसे वे भयभीत हैं।
विज्ञापन

भैंसार बांध ढाईघाट पर गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया था। इससे फर्रुखाबाद सीमा पर चौरा गांव में जलालाबाद-शमसाबाद स्टेट हाईवे पर करीब डेढ़ फुट तक पानी चल रहा था। इससे वाहनों के निकलने में दिक्कत हो रही थी। जलस्तर कम होने के बाद अभी फसलों में पानी भरा हुआ है। सबसे अधिक परेशानी पशुओं का चारा डूबने से हो रही है। फसलों के नुकसान की चिंता भी किसानों को सताने लगी है।

तटवर्ती क्षेत्रों में निगरानी जारी
गंगा के तटवर्ती क्षेत्रों में अब भी निगरानी जारी है। बाढ़ चौकियां सक्रिय हैं। पुलिस, राजस्व टीमें आदि टीमें भ्रमण कर रहीं हैं। कंट्रोल रूम से भी लगातार अपडेट लिया जा रहा है।
विज्ञापन


गंगा का जलस्तर घट रहा है। भैंसार बांध 14.50 किमी लंबाई में बना हुआ है। इसकी वजह से गंगा का जलस्तर बढ़ने से ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ता है। फर्रुखाबाद की ओर से आने वाला पानी नुकसान पहुंचाता है। फिलहाल क्षेत्र के तटों में किसी प्रकार की मरम्मत की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

- सुनील भास्कर, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें