फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flood Update: शाहजहांपुर में तेजी से बढ़ रहा गर्रा और खन्नौत नदी का जलस्तर, कॉलोनियों में पहुंचा बाढ़ का पानी

Thu, 04 Sep 2025 03:13 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में गर्रा और खन्नौत नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को कई कॉलोनियों में बाढ़ का पानी घुस गया। रास्ते जलमग्न हो गए, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। 
विज्ञापन
कॉलोनी में बाढ़ का पानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में गर्रा और खन्नौत नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। शहर के सुभाषनगर, अब्दुलागंज, लोधीपुर, ब्रजबिहार आदि कॉलोनियों में पानी घुस चुका है। लोग अपना सामान घरों की छत पर पहुंचा रहे हैं। कुछ लोग सुरक्षित स्थानों पर शरण ले रहे हैं। प्रशासन की टीमें निगरानी कर रहीं हैं लेकिन पानी बढ़ने से लोगों में दहशत बनी हुई है। 

विज्ञापन


शाहजहांपुर शहर गर्रा और खन्नौत नदियों के बीच बसा हुआ है। पिछले दो दशक में लोग इन नदियों के दूसरी ओर जाकर भी बसे हैं। नई पॉश कॉलोनियां बनीं हैं। पिछले वर्ष जुलाई में दोनों नदियां उफनाईं थीं। गर्रा नदी का पानी राजकीय मेडिकल कॉलेज में घुस गया था, जिसकी वजह से उसे खाली कराया गया था। लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे भी बंद करना पड़ा था। इस वर्ष अब तक हालात ठीक रहे लेकिन मंगलवार से खन्नौत नदी का पानी लोधीपुर इलाके में घुस गया है। बृहस्पतिवार सुबह बृजविहार कॉलोनी में भी पानी पहुंच गया। 

यह भी पढ़ें- पीलीभीत में बाढ़ का कहर: शहर से लेकर गांवों तक पानी, नौ साल के बालक की मौत...युवक बहा; तस्वीरों में देखें हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्रा नदी का पानी सुभाषनगर इलाके में पहुंच गया है। लोगों ने छत पर शरण ले रखी है। लोगों का उम्मीद है कि एक-दो दिन में पानी उतर जाएगा। हालांकि प्रशासन का मानना है कि अभी पानी बढ़ेगा और आज घटने की संभावना नहीं है। गर्रा नदी का पानी तिलहर तहसील के गांवों में भी पहुंच गया है। इससे ग्रामीणों के सामने दिक्कत पैदा हो गई है। जानवरों के खाने के लिए चारा नहीं बचा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें