फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बीसलपुर में विद्युत उपकेंद्र में भरा पानी, निगोही के पांच फीडराें को आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पीलीभीत जिले के बीसलपुर से आने वाली 33 केवी लाइन ठप होने से निगोही कस्बे के उपकेंद्र के पांच फीडरों की आपूर्ति बाधित हो गई है। इन फीडरों को टुकड़ों में तीन-तीन घंटे के रोस्टर के हिसाब से आपूर्ति दी जा रही है। वहीं दूसरी ओर पुलिस लाइन फीडर पर पांच घंटे तक आपूर्ति बंद रही।
विज्ञापन

बीसलपुर में बाढ़ का पानी विद्युत उपकेंद्र के अंदर घुसने के चलते वहां से निगोही आने वाली 33 केवी लाइन बंद कर दी गई है। लाइन के बंद होने के चलते निगोही के ढकिया तिवारी, गागेपुरा, जिंदपुरा ग्रामीण, तालगांव और वर्ल्ड बैंक फीडर की आपूर्ति बाधित हो गई है। करीब तीन बजे बिजली जाने से लोग परेशान हो गए।
उन्होंने निगोही उपकेंद्र समेत अफसरों को कॉल कर सूचना दी। इसके बाद शाहजहांपुर की लाइन से फीडरों को टुकड़ों में बिजली आपूर्ति देना शुरू कर दी गई। तीन-तीन घंटे का रोस्टर बनाया गया है। इसी तरह महानगर में निगोही रोड उपकेंद्र के पुलिस लाइन फीडर पर बुधवार को बंच लाइन डालने का काम सुबह नौ बजे शुरू कराया है। इस अवधि में 630, 400 व 63 केवी ट्रांसफॉर्मर को बंद किया। करीब पांच घंटे के बाद यहां पर बिजली की आपूर्ति बहाल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें