शाहजहांपुर। गर्रा और खन्नौत नदी उफान पर चल हैं। दोनों नदियां खतरे के निशान के करीब पहुंच चुकीं हैं। अगले 24 घंटे में हालात बिगड़ने का अनुमान है। सुभाषनगर, लोधीपुर और अब्दुलागंज में पानी कॉलोनियों में भर गया है। लोगों ने अपना सामान छतों पर रखना शुरू कर दिया है। कुछ लोग सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित होने लगे हैं।
सिंचाई विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, गर्रा नदी का जलस्तर वर्तमान में गर्रा पुल पर 148.450 मीटरगेज है। बृहस्पतिवार को 58 सेमी पानी की वृद्धि हुई है। खतरे का निशान 148.800 मीटरगेज पर है। खन्नौत नदी का जलस्तर लोधीपुर पुल पर वर्तमान में 145.700 मीटरगेज है। बृहस्पतिवार को 75 सेमी की वृद्धि हुई है।
खतरे का निशान 145.750 मीटरगेज पर है। इससे पांच सेमी नीचे जलस्तर रह गया है। बृहस्पतिवार को दियूनी बैराज से गर्रा नदी में 29008 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है तो कठिना नदी 26000 क्यूसेक पानी के डिस्चार्ज के साथ गर्रा नदी में मिल रही है।
बुधवार की रात दियूनी बैराज से छह घंटों में गर्रा नदी में 54120 क्यूसेक पानी पास किया गया है। इस पानी से शुक्रवार को गर्रा और खन्नौत नदी का जलस्तर बढ़ सकता है। गर्रा नदी दो फुट तक बढ़ सकती है। खन्नौत नदी के कैचमेंट एरिया में अत्यधिक वर्षा होने के कारण लोधीपुर पुल पर खन्नौत नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार करते हुए वर्तमान जलस्तर से दो फुट तक बढ़ने का अनुमान है।
रौरा बैराज से गंगा नदी में बृहस्पतिवार को 186672 क्यूसेक पानी पास किया गया। कछला घाट पर गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान 162.400 मीटरगेज से 0.210 मीटर ऊपर है। शुक्रवार को इसका प्रभाव कलान तहसील में दिखने का अनुमान है। भैंसार ढाई घाट तटबंध पर वर्तमान में जलस्तर 143.470 मीटरगेज है। जलस्तर में 20 सेमी इजाफा हुआ है। गंगा का खतरे का निशान 143.650 मीटरगेज है। नरौरा बैराज से छोड़े गए पानी का गंगा पर भी असर पड़ेगा।
सुभाषनगर में जलस्तर बढ़ने से लोग करने लगे पलायन
सुभाषनगर कॉलोनी में गर्रा नदी की पानी आ गया है। लोग अपने सामान को दूसरी जगह पहुंचाने लगे हैं। कुछ लोग मकान की दूसरी मंजिल पर सामान पहुंचा रहे हैं। कई लोग अपना कीमती सामान लेकर घरों पर ताला डालकर निकल गए हैं। पिछले वर्ष आई बाढ़ को लोग भूल नहीं पाए हैं। लोगों को निकालने के लिए नाव लगाई गई है।
नगर निगम कार्यालय में पहुंचा पानी
गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ने से फिर से निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय परिसर के आसपास पानी पहुंच गया है। जलस्तर और बढ़ने से गर्रा नदी का पानी न्यू सिटी ककरा स्थित गर्रा नदी के पुल से टकरा सकता है। इससे पानी आसपास की कॉलोनियों को अपनी चपेट में ले लेगा। ककरा और अब्दुल्लागंज के निचले इलाकों में पानी पहुंच गया है। बाला तिराही आदि क्षेत्रों के लोग गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ने से खौफ में हैं।
लोधीपुर के बिगड़ रहे हालात
खन्नौत नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इससे कॉलोनियों में पानी घुस गया है। कुल लोग तो मकान पर ताला लगाकर विस्थापित हो गए हैं। कुछ लोगों ने अपना सामान छतों पर पहुंचा दिया है। बच्चे भी छतों पर आश्रय लिए हुए हैं। इस क्षेत्र में अब तक प्रशासन की ओर से बाढ़ पीड़ितों के लिए इंतजाम नहीं किए गए हैं। चारों तरफ पानी से घर घिरे हुए हैं। लोग घरों में फंसे हुए हैं। खन्नौत नदी का पानी करबला मोहल्ला में पास पहुंच गया है। अगर जलस्तर बढ़ेगा तो लोगों के घरों में पानी घुस जाएगा।
बाढ़ पीड़ितों से बात
- रात से पानी तेजी से बढ़ने लगा है। घर का सामान दूसरी मंजिल पर पहुंचा रहे हैं। बाढ़ आने को लेकर काफी दहशत है। गलियों में लेकर मकानों में पानी घुसने लगा है।
- अभय मिश्रा, सुभाषनगर
पानी तेजी से बढ़ रहा है। कुछ परिवारों ने विस्थापन कर दिया है। कई घरों में पानी घुस गया है। मकान की दूसरी मंजिल पर सामान पहुंचा रहे हैं।
- अश्वनी, सुभाषनगर
गली में पानी भर गया है। पिछले साल जैसी बाढ़ का डर सताने लगा है। हालात अगर खराब हुए तो मकान छोड़ना पड़ेगा। प्रशासन की ओर से बचाव के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
- रामखिलौना, सुभाषनगर
पानी मकान में पहुंच गया है। परिवार को रिश्तेदारी में पहुंचा दिया है। पिछले वर्ष भी काफी नुकसान हुआ था। इस बार भी हालत ठीक नहीं लग रहे हैं।
- शब्बीर, लोधीपुर
गर्रा और खन्नौत नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए टीमें लगाई गई है। राहत शिविरों में लोगों के रुकने की व्यवस्था की जा रही है। पानी छोड़े जाने से अभी दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ने का अनुमान है। इसके लिए प्रशासन सतर्क है।
- अरविंद कुमार, एडीएम एफआर
मोहल्ला सुभाषनगर में बाढ़ का पानी भर जाने पर पलायन करता परिवार। संवाद
मोहल्ला सुभाषनगर में बाढ़ का पानी भर जाने पर पलायन करता परिवार। संवाद
मोहल्ला सुभाषनगर में बाढ़ का पानी भर जाने पर पलायन करता परिवार। संवाद
मोहल्ला सुभाषनगर में बाढ़ का पानी भर जाने पर पलायन करता परिवार। संवाद
मोहल्ला सुभाषनगर में बाढ़ का पानी भर जाने पर पलायन करता परिवार। संवाद
मोहल्ला सुभाषनगर में बाढ़ का पानी भर जाने पर पलायन करता परिवार। संवाद
मोहल्ला सुभाषनगर में बाढ़ का पानी भर जाने पर पलायन करता परिवार। संवाद