तिलहर। वर्ष 1993 में बाइक चोरी के मामले में वारंट जारी होने पर गाजीपुर पुलिस ने शाहजहांपुर के आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं आया।
लखनऊ के थाना गाजीपुर के एसआई प्रवीण कुमार व सिद्धांत सिंह ने तिलहर पुलिस टीम के साथ सोमवार रात करीब 11:30 बजे नगर के मोहल्ला मौजमपुर में पवन कुमार की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी। वह मौके पर नहीं मिला। टीम ने उसके भाई को बताया कि पवन के पास से 1993 में चोरी की बाइक बरामद हुई थी।
इसका मुकदमा लखनऊ में चल रहा है, लेकिन पवन न्यायालय में हाजिर नहीं हो रहा। कई बार वारंट जारी हो चुके हैं। इसके बाद टीम ने कुर्की का नोटिस दरवाजे पर चस्पा किया। एसआई प्रवीण कुमार ने बताया कि न्यायालय द्वारा वारंट चस्पा होने के बाद भी पवन हाजिर नहीं हुआ तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। संवाद