फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नसबंदी में लापरवाही पर एसीएमओ समेत पांच को चेतावनी

Sat, 09 Dec 2023 01:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। निगोही सीएचसी में महिलाओं की नसबंदी के नाम पर उनके स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने के मामले में एसीएमओ डॉ. गोविंद स्वर्णकार समेत पांच लोगों को चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन

28 नवंबर को निगोही सीएचसी में आयोजित नसबंदी शिविर में 48 महिलाओं को नसबंदी के लिए बेहोशी का इंजेक्शन लगाया गया था। इसके बाद पता चला कि किट में रिंग लोडर नहीं है। इसके चलते ऑपरेशन नहीं किए गए। इधर, इंजेक्शन लगने से कई महिलाओं का स्वास्थ्य खराब हो गया। जिला मुख्यालय तक बात पहुंचने पर पुवायां से शाम करीब सात बजे रिंग लोडर की व्यवस्था कराई गई, लेकिन महिलाओं ने रात होने के चलते नसबंदी से इन्कार कर दिया। दो दिन के बाद फिर शिविर आयोजित किया गया जिसमें मात्र 29 महिलाओं और एक पुरुष की नसबंदी की गई। लापरवाही करने पर सीएमओ ने गंभीरता से लेते हुए जिम्मेदारी तय करने के लिए जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. पीपी श्रीवास्तव को जांच सौंपी। उन्होंने लापरवाही करने वालों के बयान दर्ज किए थे। सीएमओ डॉ. आरके गौतम ने लापरवाही करने के आरोप में एसीएमओ डॉ. गोविंद स्वर्णकार, परामर्शदाता अनिल कुमार, निगोही सीएचसी के प्रभारी डॉ.नितिन चौधरी व दो स्टाफ नर्स को चेतावनी पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

-
-नसबंदी प्रकरण में संबंधित को चेतावनी जारी की गई है। साथ ही भविष्य में आयोजित शिविर में लापरवाही करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. आरके गौतम, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें