फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुवायां बाइपास से बसें निकालने पर चालकों-परिचालकों को चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परिवहन निगम ने पुवायां बाइपास से बसों का संचालन करने पर सख्त रुख अपनाया है। बाइपास से बसें निकलने से बड़ागांव जाने वाले यात्रियों को दिक्कत आ रही है। पुवायां विधायक चेतराम की शिकायत के बाद एआरएम ने चालकों-परिचालकों को ऐसा करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

विधायक चेतराम ने एआरएम अरुण कुमार से शिकायत की है कि डिपो से संचालित अधिकांश बसें बाइपास से गुजर जाती हैं। इससे बड़ागांव से यात्रा करने वाले व वहीं उतरने वाले यात्रियों को काफी दिक्कत आती है। इसका संज्ञान लेते हुए आरएम ने शाहजहांपुर-पुवायां, पलिया, बंडा, बिलसंडा, बीसलपुर, पूरनपुर और खुटार मार्ग पर संचालित सभी बसों के चालकों-परिचालकों को निर्देश दिए हैं कि वे किसी भी स्थिति में पुवायां बाइपास से बसों का संचालन न करें।
कहा कि सभी चालक और परिचालक निर्धारित मार्ग से ही बसों का संचालन करें। रोडवेज बस पुवायां बाइपास से संचालित होते मिलने पर संबंधित के खिलाफ कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। एआरएम ने बताया कि आदेशों के पालन में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

-
अड्डे के अंदर बसें नहीं ले जाने पर 11 परिचालकों के मानदेय में कटौती



शाहजहांपुर। मीरानपुर कटरा पर स्थित बस अड्डे पर रोडवेज की बसों को नहीं लाने पर 11 परिचालकों के मानदेय से सौ-सौ रुपये की कटौती की गई है। उन्हें चेतावनी दी गई है कि प्रत्येक ट्रिप पर अड्डे के अंदर बस जरूर लेकर जाएं।



बस स्टेशन व्यवस्थापक राजेंद्र गंगवार और कटरा बस स्टेशन के कर्मचारी ललित गुप्ता ने संयुक्त रिपोर्ट भेजकर बताया कि शाहजहांपुर-कटरा-सेटेलाइट और दिल्ली मार्ग पर संचालित कई बसों के परिचालक बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद बसों को स्टेशन के पूछताछ पटल तक नहीं लाते।



वे आवागमन पंजिका में बसों का अंकन और मुहर भी नहीं लगवाते हैं। इसके चलते यात्रियों को बसों का इंतजार करना पड़ता है। वहीं, यात्री डग्गामार वाहनों से सफर करने के लिए मजबूर होते हैं। एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि संबंधित परिचालकों के मानदेय में कटौती की गई है। निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक ट्रिप में स्टेशन के अंदर बस जरूर लेकर जाएं। संवाद

राजस्व के लिए नियम तोड़ रहे रोडवेज बस चालक-परिचालक



शाहजहांपुर। कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने रोडवेज बसों को बरेली मोड़ चौराहा जाने के बजाय ओवरब्रिज से निकालने के निर्देश दिए हैं, लेकिन कुछ चालक-परिचालक नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। सवारियों का कोटा पूरा करने के लिए बसों को ओवरब्रिज से ले जाकर दूसरी ओर से मोड़ते हुए बरेली मोड़ चौराहा तक पहुंचाया जा रहा है।



चालकों की इस लापरवाही से हाईवे पर हादसे का खतरा बना हुआ है। बताया जा रहा है कि बसों को हाईवे पर ओवरब्रिज के ऊपर ले जाया जाता है और फिर मोड़कर चौराहे पर लाकर सवारियां बैठाई जाती हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ी बसों की आवाजाही से कभी भी दुर्घटना हो सकती है।



एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि सभी चालकों-परिचालकों को यातायात पुलिस के निर्देशों से अवगत करा दिया गया है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें