फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार कर कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार, प्रदर्शन

Fri, 20 Mar 2015 11:31 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 वाराणसी में व्यापार कर विभाग के कर्मचारी का पुलिस द्वारा उत्पीड़न कर उसे एक मामले में जेल भेजने के विरोध में यहां के विभागीय कर्मचारियों ने शुक्रवार को सुबह खिरनीबाग स्थित कार्यालय के गेट पर नारेबाजी करके प्रदर्शन किया। इससे कर निर्धारण समेत कार्यालय के कई पटलों का कामकाज प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

रोजाना की तरह शुक्रवार को भी व्यापार कर विभाग के कर्मचारियों ने कार्यालय पहुंचकर हाजिरी लगाई, लेकिन इसी बीच चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ की स्थानीय शाखा के अध्यक्ष विनोद श्रीवास्तव को प्रदेश महामंत्री सुरेश सिंह यादव ने फोन पर बताया कि वाराणसी में वाणिज्य कर कार्यालय के एक कर्मचारी को पुलिस ने झूठे अपराधिक मामले में जेल भेज दिया है। प्रदेश महामंत्री से इस मुद्दे पर कार्य बहिष्कार का निर्देश मिला तो संघ से जुड़े तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पटल छोड़कर बाहर निकल आए।
उन्होंने कार्य बहिष्कार करके कार्यालय के गेट पर पुलिस विरोधी नारेबाजी की। बाद में असिस्टेंट कमिश्नर को ज्ञापन देकर दोषी पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होने तक कार्य बहिष्कार जारी रखने की चेतावनी दी। संघ के शाखा अध्यक्ष के अनुसार कर्मचारियों की हड़ताल के कारण केस वर्क का काम पूरी तरह बंद रहा। व्यापारियों के कर निर्धारण संबंधी नक्शे दाखिल होने की प्रक्रिया में रुकावट पड़ी। कार्य बहिष्कार में राजेश यादव, शैलेंद्र कुमार, रामबेटी, उर्मिला मिश्रा, विकास यादव आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें