फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुवायां में स्वाइन फ्लू की दस्तक से दहशत

Fri, 20 Mar 2015 12:26 AM IST
पुवायां/शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को स्वाइन फ्लू के एक रोगी के सरकारी अस्पताल पहुंचने पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है, लेकिन अभी तक क्षेत्र के अस्पतालों में न तो दवा पहुंची है और न ही वैक्सीन की सप्लाई की गई है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव भूड़ा पिपरी निवासी सालिगराम बुधवार को पुवायां के सरकारी अस्पताल पहुंचा। जहां पर लखनऊ के अस्पताल की रिपोर्ट के अनुसार उसमें स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए गए। डॉक्टरों ने मामले से सीएमओ को अवगत कराया तो उन्होंने मरीज को जिला अस्पताल भेजने के निर्देश दिए। बुधवार रात उसे शाहजहांपुर में भर्ती कराया कराया गया।

पुवायां के सरकारी अस्पताल के प्रभारी डॉ. केके वर्मा ने बताया कि सालिगराम ने तीन मार्च को लखनऊ में टेस्ट कराया था। इसमें स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। उसे बुधवार को फिर से बुखार आ गया था। फिलहाल अब उसकी हालत ठीक है। उधर, गांव भूड़ा पिपरी की एएनएम और आशा से भी गांव के लोगों की रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट मिलने के बाद डॉक्टरों की टीम भेजकर गांव के लोगों का चेकअप कराया जाएगा। जिससे किसी में भी तरह की समस्या न हो सके।
बरतें सावधानी
--------------
0 संक्रमित रोगी को परिवार के अन्य सदस्यों या अस्पताल में अन्य मरीजों से अलग रखें।
0 मरीज के पास जाएं तो मास्क लगा लें।
0 छींक आने पर मुंह को कपड़े से ढक लें।
0 हाथों को बार-बार साबुन से धोएं, विशेष कर खाना खाने के बाद
0 परिवार का कोई सदस्य बाहर से आया है तो उस पर नजर रखें।
लक्षण
0 सात दिन से खांसी, गले में संक्रमण की शिकायत
0 नाक से पानी बहना, आंखे लाल रहना
0 हल्का बुखार तथा जोड़ों में दर्द की शिकायत
0 आंखों की पलकों में सूजन आना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें