तिलहर। नायब तहसीलदार अमित कुमार के गुरगवां काॅलोनी में किराये के मकान का ताला तोड़कर नकदी समेत अन्य सामान चोरी होने के मामले की तफ्तीश के लिए पुलिस तहरीर मिलने का इंतजार कर रही है। हालांकि, पुलिस की आरंभिक जांच में घर में रखा अन्य सामान सुरक्षित पाया गया है।
नायब तहसीलदार अमित काॅलोनी निवासी सुरेश के मकान में किराये पर रहते हैं। वह बुधवार को न्यायालय के कार्य से प्रयागराज गए थे। बृहस्पतिवार को सुबह उनके वाहन चालक प्रदीप ने मकान के मुख्य गेट का ताला टूटा देख उन्हें और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को कमरे के अंदर रखा सामान बिखरा हुआ मिला।
प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल के अनुसार अभी नायब तहसीलदार की ओर से चोरी की तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर विधिवत जांच की जाएगी। नायब तहसीलदार का कहना है कि इलाहाबाद से लौटने के बाद एसआईआर के काम से वह दिनभर क्षेत्र के दौरे में व्यस्त रहने से पुलिस को तहरीर नहीं दे सके। उन्होंने बताया कि घटना की तहरीर तैयार कर ली है और शनिवार को सुबह थाने जाकर तहरीर देने की औपचारिकता पूरी करेंगे। संवाद