फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: स्मैक तस्करी के तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
खुटार में स्मैक के साथ पकड़े गए आरोपी। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
खुटार। पुलिस ने गश्त के दौरान स्मैक तस्करी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 106.54 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। उनको कोर्ट पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि खुटार थाने की पुलिस गश्त पर थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने खुटार-मैलानी मार्ग पर गांव चांदपुर मोड़ के पास खड़े तीन लोगों की तलाशी ली। उनके पास से स्मैक बरामद हुई। तीनों आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ की गई। आरोपी लखीमपुर के थाना पढ़ुआ के गांव मजरा पूरब निवासी परमजीत सिंह, बलजीत सिंह और उत्तराखंड के उधमसिंह नगर के कस्बा नानकमता निवासी सुखदेव सिंह हैं।
पूछताछ में उन लोगों ने बताया कि वे लोग स्मैक बिक्री के लिए खड़े थे, लेकिन इस बीच पुलिस ने उनको पकड़ लिया। सीओ ने बताया कि जांच कराई जाएगी कि आरोपी स्मैक कहां से लाते थे और किसे बिक्री करते थे। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें