फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मालगाड़ी का वैगन डिरेल, डेढ़ घंटे बाधित रहा रेल यातायात

विज्ञापन
अटसलिया रेलवे क्रॉसिंग के पास पटरी से उतरा मालगाड़ी का वैगन। स्रोत: जागरुक पाठक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा जंक्शन में लूप लाइन से मुख्य लाइन पर जाते समय मालगाड़ी का वैगन डिरेल हो गया। इसके चलते अप और डाउन लाइन की ट्रेनें करीब डेढ़ घंटे तक खड़ी रहीं।
विज्ञापन

रविवार की रात करीब आठ बजे रोजा जंक्शन की लाइन नंबर एक से मालगाड़ी शाहजहांपुर की तरफ जा रही थी। गेट नंबर 318 अटसलिया रेलवे फाटक के पास मालगाड़ी का एक वैगन डिरेल हो गया। चालक को झटका लगने पर उसने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी रोक दी। इसके बाद पॉवर केबिन को सूचना दी गई। अप और डाउन लाइन बाधित होने से खतरे का सायरन बजते ही रेलवे अधिकारी-कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

रेलवे के अफसर मौके पर पहुंच गए और करीब साढ़े नौ बजे रेलवे ट्र्रैक को बहाल कर दिया। इस बीच अप लाइन की मोरध्वज समेत कई ट्रेनें प्रभावित रही हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें