फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मीरानपुर कटरा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पांच मई को होगा मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर पंचायत में रिक्त चल रहे अध्यक्ष पद पर चुनाव के लिए अधिसूचना जारी करके चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इसके तहत आगामी पांच मई को मतदान और सात मई को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित होगा।
विज्ञापन

पीलीभीत के रहने वाले नगर पंचायत के आउटसोर्सिंग कर्मचारी मुख्तियार अहमद मसूदी ने अपना आपराधिक रिकॉर्ड छिपा कर वर्ष 2023 में कांग्रेस के समर्थन से नगर पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था। मतगणना के बाद उन्हें अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया गया। बाद में उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी पूजा कसाना और तीसरे स्थान पर रहीं भाजपा की सोनम गुप्ता ने शाहजहांपुर की अदालत में याचिका दाखिल कर निर्वाचित अध्यक्ष की आपराधिक प्रवृत्ति का हवाला देते यह भी बताया था कि उन पर पीलीभीत के थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
याचिका पर सुनवाई करते हुए गत वर्ष तीन नवंबर को अपर जिला सत्र न्यायाधीश प्रथम आशीष वर्मा ने मसूदी के चुनाव को शून्य घोषित करके उनके चार साल तक चुनाव लड़ने पर रोक लगाने का आदेश पारित किया था।
विज्ञापन

मंगलवार को राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त राजप्रताप सिंह ने रिक्त चल रहे नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की घोषणा कर दी। आयोग से जारी अधिसूचना के अनुसार आगामी 10 से 16 अप्रैल तक प्रत्याशियों के नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। 18 अप्रैल को दिन में 11 बजे से शाम पांच बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी और 20 अप्रैल को अपराह्न तीन बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। 21 अप्रैल को प्रतीक चिह्नों का आवंटन किया जाएगा और पांच मई को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। सात मई को मतगणना पूरी होने के बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें