फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मतदाता पंजीकरण शिविरों पर सन्नाटा, बीएलओ करते रहे आवेदकों का इंतजार

विज्ञापन
इस्लामिया इंटर कॉलेज में मतदाता शिविर में पहुंचे लोग। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शनिवार को जिले के प्रत्येक मतदेय स्थल पर विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर लगाया गया। शिविरों में छूटे लोगों और पहली बार मतदान करने वाले युवाओं के वोट बनाने के लिए आवेदन लिए गए, लेकिन अधिकांश केंद्रों पर आवेदकों की संख्या काफी कम रही। बीएलओ खाली बैठे लोगों का इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन

डॉ. सुदामा प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज के बूथ पर इक्का-दुक्का लोग ही नए वोट बनवाने पहुंचे। जीआईसी मतदेय स्थल पर भी लोग नहीं पहुंचे। यहां सपा कार्यकर्ता मतदाता सूची की जांच करते नजर आए। इस्लामिया इंटर कॉलेज समेत शहर के अधिकांश मतदेय स्थलों पर भी यही स्थिति रही।
डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय रोटी गोदाम में बने बूथ का निरीक्षण किया। विद्यालय का जर्जर भवन देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। बीएसए से फोन पर भवन की स्थिति की जानकारी ली और अब तक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पूरी न होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

विद्यालय प्रभारी के जींस और टी-शर्ट में आने पर भी डीएम ने नाराजगी जताई और स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने सरदार पटेल हिंदू इंटर कॉलेज, आर्य महिला इंटर कॉलेज और आर्य महिला पीजी कॉलेज के बूथों का निरीक्षण किया। बीएलओ से फार्म-6 प्राप्त करने की जानकारी ली और लोगों से सूची में नाम जुड़वाने की अपील की। इस दौरान एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र और सिटी मजिस्ट्रेट रजनीकांत समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


पुवायां में आवेदन जमा, फिर भी सूची में नहीं आया नाम

पुवायां। पुवायां इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 412 से 416 पर दोपहर डेढ़ बजे बीएलओ मौजूद मिले। उन्होंने बताया कि छूटे लोगों और नए आवेदकों के आवेदन लिए जा रहे हैं। बूथ पर मिले मोहल्ला कसभरा तकिया निवासी रामबहोरे ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे सुखबीर, पुत्रवधू लक्ष्मी और दूसरे बेटे संगीत का वोट बनवाने के लिए आवेदन किया था, लेकिन मतदाता सूची में नाम नहीं आया। अब बीएलओ ने दोबारा कागजात जमा करने के लिए कहा है।
प्राथमिक पाठशाला पुवायां के बूथ संख्या 409 पर बीएलओ कमला यादव ने बताया कि अब तक 22 आवेदन मिले हैं। इनमें चार छूटे नाम, 16 नए मतदाता और दो संशोधन के आवेदन शामिल हैं। संवाद

सपा नेता ने कई बूथ बंद मिलने की एसडीएम से की शिकायत



पुवायां। सपा नेता राजवीर सिंह बाठ को का दावा है कि उन्हें कई केंद्रों पर बीएलओ नदारद मिले। उन्होंने बंद पड़े केंद्रों की फोटो सहित मामले की शिकायत एसडीएम से की है।



राजवीर सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर बाद तीन बजे खुटार के गांव दिलीपपुर पहुंचे। जहां कोई मौजूद नहीं था। इसके बाद 03.15 पर प्राथमिक विद्यालय कैमहारिया, 03.20 पर जूनियर हाईस्कूल कैमहारिया पर ताला पड़ा मिला। 03.40 पर नवाजपुर केंद्र पर ताला पड़ा था। एसडीएम सदानंद सरोज ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी कि बीएलओ किन कारणों से केंद्र पर मौजूद नहीं थे। संवाद

इस्लामिया इंटर कॉलेज में मतदाता शिविर में पहुंचे लोग। संवाद

इस्लामिया इंटर कॉलेज में मतदाता शिविर में पहुंचे लोग। संवाद

इस्लामिया इंटर कॉलेज में मतदाता शिविर में पहुंचे लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें