फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: छात्रा से छेड़खानी के मामले में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कोचिंग जाने वाली 13 वर्षीय छात्रा से करीब एक माह से छेड़खानी और अभद्र टिप्पणी किए जाने के मामले में शनिवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घटना से नाराज हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता पीड़ित परिवार के साथ कोतवाली पहुंचे और सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की छात्रा रोज शाम आरसी मिशन थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में कोचिंग पढ़ने जाती है। आरोप है कि करीब एक माह से दो युवक उसे परेशान कर रहे थे और अभद्र टिप्पणी करते थे। शनिवार शाम फिर छेड़खानी किए जाने पर परिजनों ने यूपी-112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस एक युवक को पकड़कर कोतवाली ले आई।
आरोपी के पकड़े जाने की जानकारी पर हिंदू जागरण मंच के प्रधान विधि प्रमुख राजेश अवस्थी भी कार्यकर्ताओं और पीड़ित परिवार के साथ कोतवाली पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। राजेश अवस्थी ने कहा कि बेटियों के साथ इस तरह की घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।
विज्ञापन

सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर हयातपुरा मोहल्ले के दानियाल उर्फ सलमान और अकलीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें