नशा से बचाव के लिए जागरूक करते एसएस कॉलेज के एनसीसी कैडेट। स्रोत: कॉलेज
- फोटो : Archive
शाहजहांपुर। नशा मुक्ति भारत अभियान के लिए गठित राज्यस्तरीय समिति के निर्देश पर स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज में एनसीसी एवं एनएसएस स्वयंसेवकों ने रैली निकाली। इसमें नशे से होने वाले नकारात्मक प्रभाव के बारे में जागरूक किया गया।
कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आरके आजाद ने कहा कि समाज में नशीले पदार्थों के बढ़ते प्रचलन के कारण जहां एक और स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है, वही परिवार और समाज में भी दरार पैदा हो रही है। इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक लेफ्टिनेंट डॉ. आलोक कुमार सिंह ने भी विचार रखे। डॉ. अरुण यादव, डॉ. दुर्गविजय, डॉ. नीलू कुमार, कैडेट आशु चौहान, वीर सिंह यादव, राजन सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद