फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: संगठनों की आवाज...मुंहतोड़ दिया जाए जवाब

Sun, 27 Apr 2025 01:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विश्व ​हिंदू महासंघ के पदा​धिकारी ​खिरनीबाग चौराहा पर पाकिस्तान का पुतला फूंकते हुए। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पहलगाम में हुए आतंकी हमले में निर्दोषों की हत्या के बाद लोगों में पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश थम नहीं रहा है। शनिवार को भी शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न संगठनों ने आतंकवाद का पुतला फूंका। लोगों ने नारेबाजी की।
विज्ञापन

विश्व हिंदू महासंघ ने खिरनीबाग चौराहे पर पाकिस्तान का पुतला दहन किया। पाकिस्तान और आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए। कलक्ट्रेट गेट पर पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अपूर्वा सिंह को सौंपा। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजन सिंह, संजय गुप्ता, आलोक कुमार, आयुष, अंजू, सुरजीत आदि मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल और समस्त व्यापारिक औद्योगिक संगठनों की ओर से प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया गया।
व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष कुलदीप दुआ ने कहा कि व्यापारी समाज पूर्ण रूप से सरकार के साथ खड़ा है। जिला महामंत्री नाजिम खां, नीरज गुप्ता, धर्मपाल रैना, सुल्तान खां, रोहित अग्रवाल आदि मौजूद रहे। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने खिरनी बाग चौराहा स्थित शहीद स्तंभ के पास विरोध प्रदर्शन किया। मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान सीए संजय सक्सेना, कृपाशंकर सक्सेना, पवन कुमार सक्सेना, अवनीश सक्सेना, स्वदेश कुलश्रेष्ठ, हिमांशु सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जमीयत उलमा-ए-हिंद की तरफ से आओ भाईचारा बढ़ाएं कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक साथ बैठकर भोजन किया और एकता व मेलमिलाप का संदेश दिया। इससे पूर्व दो मिनट का मौन रखकर आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। प्रोफेसर सैयद मोहम्मद नोमान ने कहा कि मोहब्बत और भाईचारे से देश को मजबूत करना है। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईआरएस अधिकारी कमल किशोर कठेरिया ने कहा कि हिंदू और मुसलमान दो अलग समुदाय नहीं बल्कि एक ही बगिया के दो फूल हैं। सैयद रिजवान, सैयद कासिम रजा, राम शंकर लाल, डॉ. प्रवीण कुमार कपिल, प्रवेश तोमर, मौलाना इमरान कासिम, सुरेश पाल सिंह, सैयद मोहम्मद गजवान आदि मौजूद रहे।

पक्का तालाब पर किया प्रदर्शन
खुदागंज। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पक्का तालाब पर प्रदर्शन कर पाकिस्तान का पुतला फूंका। प्रदर्शन में विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री गुरपाल सिंह, व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष कृपा शंकर रस्तोगी, विश्व मोहन बंसल, रेशू गुप्ता, अभिषेक जैन, राघव बंसल आदि शामिल रहे। संवाद

मीरानपुर कटरा। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग के मुख्य चौराहा पर पाकिस्तान का पुतला दहन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हमले का मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की। इस दौरान रिशु गुप्ता, विनोद कुमार कश्यप, गौरव, नरेश सक्सेना, सद्दाम हुसैन अंसारी, अजीम अंसारी, राजकुमार राठौर आदि मौजूद रहे।

बरतारा। आरएसएस के एकल अभियान के अंतर्गत ब्रज मंडल संभाग के कार्यकर्ताओं ने कश्मीर में हुए नरसंहार के विरोध में रझौआ कलां गांव के विद्यालय परिसर में मौन श्रद्धांजलि देने के बाद प्रदर्शन कर धरना दिया। इस दौरान श्याम पाल सिंह, राजीव, कप्तान सिंह, कृष्ण पाल सिंह, राजवीर आदि मौजूद रहे।

जलालाबाद। बरेली हाईवे के सरैया मोड़ पर शनिवार को बजरंग सेना के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। संगठन के जिला अध्यक्ष भुवनेश कुमार दीक्षित, राजा गुप्ता, राघवेंद्र शर्मा, वीरेश कश्यप, कार्तिक मिश्रा आदि मौजूद रहे।

सेहरामऊ दक्षिणी। जय बाबा कालसेन सेवा समिति ने ग्रामीणों के साथ शनिवार की शाम बाबा कालसेन धाम पर कैंडल मार्च निकाला। इसमें समिति के अध्यक्ष सुनील तिवारी, धर्मेंद्र गुप्ता, देशराज गुप्ता, सचिन राठौर, चमन सक्सेना आदि शामिल रहे।
तिलहर। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने आतंकवादियों के खिलाफ प्रदर्शन कर थाना गेट के सामने आतंकवाद और पाकिस्तान का पुतला फूंका। इस दौरान नीरज वर्मा, सुरजीत सिंह, गौरव कुमार, सूरज कुमार आदि मौजूद रहे।

अल्हागंज। राष्ट्रीय सोशल मीडिया संघ बस स्टेशन के पास पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बाद में वहीं पर पाकिस्तान का पुतला फूंका। इस मौके पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष पवन गुप्ता, अमित वाजपेयी, एहसान शाह, बलराम अग्निहोत्री, ब्रह्म प्रकाश मिश्र आदि मौजूद रहे।

विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारी खिरनीबाग चौराहा पर पाकिस्तान का पुतला फूंकते हुए। संवाद

विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारी खिरनीबाग चौराहा पर पाकिस्तान का पुतला फूंकते हुए। संवाद

विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारी खिरनीबाग चौराहा पर पाकिस्तान का पुतला फूंकते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें