शाहजहांपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित वर्ष 2025 की हाईस्कूल और बारहवीं की परीक्षा से संबंधित उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 19 मई निर्धारित की गई है। स्क्रूटनी शुल्क प्रति प्रश्नपत्र पांच सौ रुपये की दर से लिया जाएगा। इसमें लिखित और प्रयोगात्मक का शुल्क अलग-अलग रहेगा।
डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी आवेदित विषयों के लिए निर्धारित शुल्क चालान के माध्यम से राजकीय कोषागार में जमा करेंगे। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन भरकर प्रिंटआउट के साथ स्क्रूटनी के लिए जमा किए गए मूल चालानपत्र लगाकर डाक के माध्यम से संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय में 19 मई तक भेज सकते हैं। संवाद