फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित विष्णुदत्त द्विवेदी का निधन

विज्ञापन
सेवानिवृत्त शिक्षक विष्णुदत्त द्विवेदी का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
जलालाबाद। मिर्जापुर क्षेत्र के गांव जंगल बेहटा निवासी राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक विष्णुदत्त द्विवेदी का मंगलवार सुबह बीमारी के चलते निधन हो गया। वह करीब 84 वर्ष के थे। निधन की खबर पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उनके आवास पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन

शाम को गंगा के ढाईघाट तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि बड़े पुत्र अधिवक्ता आलोक द्विवेदी ने दी। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें पांच सितंबर 1991 को तत्कालीन राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा ने सम्मानित किया था। वह वर्ष 2002 में जूनियर हाईस्कूल (किला वाला स्कूल) से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके दो पुत्र आलोक द्विवेदी और अनिल द्विवेदी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें