बंडा के पूर्व ब्लाक प्रमुख कृपाल सिंह के बेटे विनय कुमार सिंह उत्तर प्रदेश सहकारी गन्ना विकास समिति संघ लखनऊ के बरेली द्वितीय क्षेत्र से निर्विरोध डायरेक्टर चुन लिए गए हैं। सहकारी गन्ना विकास समिति संघ के अब तक हुए चुनावों में पहली बार शाहजहांपुर का डायरेक्टर चुना गया है।
बरेली द्वितीय निर्वाचन क्षेत्र के इस चुनाव में शाहजहांपुर, बदायूं, अलीगढ़ की सभी गन्ना समितियां और आगरा मंडल के सभी राजस्व जिलों की सहकारी गन्ना समितियां शामिल रहीं। इस क्षेत्र से अकेले विनय कुमार सिंह ने हीं नामांकन कराया था, जिससे उन्हें निर्विरोध डायरेक्टर घोषित कर दिया गया।
राज्यमंत्री राममृर्ति सिंह वर्मा, सपा के जिलाध्यक्ष तनवीर खां, पुवायां विधायक शकुंतला देवी, पूर्व सांसद मिथलेश कुमार, खुटार नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन अनुपम शुक्ला, सपा सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, विजय सिंह, पुतान सिंह, राजीव गंगवार, विनोद मिश्रा, गोपाल अग्निहोत्री आदि इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए विनय सिंह को बधाई दी है।