फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: विवादित भूमि पर अन्नपूर्णा भवन बनाने का ग्रामीणों ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंधौली। ग्राम पंचायत मूड़ा हारिस में निर्माणाधीन अन्नपूर्णा भवन को लेकर विवाद पैदा हो गया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रभारी बीडीओ अनूप कुमार से भेंट की और उन्हें प्रार्थना पत्र देकर गांव में अन्नपूर्णा भवन का निर्माण विवादित भूमि पर कराए जाने का आरोप लगाते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

खंड विकास कार्यालय पहुंचे धर्मवीर, अवधेश कुमार, सुखपाल, शिवकुमार, संतोष त्रिवेदी आदि ग्रामीणों ने प्रभारी बीडीओ को बताया कि जिस भूमि पर अन्नपूर्णा भवन का निर्माण किया जा रहा है, उस पर पहले से ही स्वामित्व को लेकर विवाद चला आ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि समुचित जांच-पड़ताल और विवाद का निस्तारण किए बगैर निर्माण कार्य शुरू करा दिया। प्रभारी बीडीओ ने जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन देने के साथ ग्रामीणों को बताया कि भूमि की जांच से संबंधित पत्र एसडीएम को भेजा जा चुका है। हालांकि, ग्राम प्रधान नन्ही देवी का कहना है कि निर्माणाधीन अन्नपूर्णा भवन की भूमि को लेकर कोई विवाद नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें