कुर्रिया कलां के ग्राम गैरतपुर में प्रदर्शन करते ग्रामवासी। संवाद
- फोटो : shrinagar news
कुर्रियाकलां। बिजली संकट से बेहाल गैरतपुर के ग्रामीणों ने शनिवार को गांव के ट्रांसफाॅर्मर के पास विरोध प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जाहिर की।
विद्युत उपकेंद्र चौहनापुर से जुड़े लगभग दो दर्जन गांव इन दिनों बिजली संकट से जूझ रहे हैं। शुक्रवार को सुबह नौ बजे से शनिवार रात आठ बजे छह घंटे भी बिजली नहीं मिली। चौहनापुर फीडर के गांव फत्तेपुर, परसिनिया, बिलंदापुर, गड़चपा, अमौरा, बबौरी, बनकटा, मरेना आदि गांवों में किसान धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं।
प्रदर्शन में ताहरपुर के पूर्व प्रधान मोहनलाल, दिनेश, गंगासरन, खुशीराम, सुरेश, मोरपाल वर्मा आदि शामिल रहे। जेई ब्रजेश निषाद के अनुसार ओवरलोडिंग के कारण एक ट्रांसफाॅर्मर से निकरा व चौहनापुर फीडर को एक-एक घंटे के अंतराल पर बिजली दी जा रही है। संवाद