मीरानपुर कटरा। ग्राम शाहपुर खितौआ में कटखन्ने पालतू कुत्ते ने 13 ग्रामीणों को काट लिया। सीएचसी में उपचार के लिए पहुंचने पर ग्रामीण को एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई गई। कुत्ते के हमलावर होने से लोग दहशत में हैं।
पिछले एक सप्ताह में कुत्ते ने गांव की निशा गंगवार, जमील अहमद, मेहंदी हसन, ग्राम कुशक के डॉ. कुमार, ग्राम कसरक निवासी चंद्रपाल, कोटेदार इस्लाम, भारत गंगवार, दिनेश, रामकुमार कश्यप, वीरेंद्र कुमार, ग्राम पलिया निवासी रोहिताश एवं अल्ताफ को काटकर जख्मी कर दिया है। डर की वजह से ग्रामीण अपने बच्चों को घर से नहीं निकलने दे रहे हैं। ग्रामीणों ने लोगों ने कुत्ते के मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
-
ये बरतें सावधानी
-कुत्ते के काटने के बाद घाव को साबुन और पानी से कम से कम पांच मिनट तक धोएं।
-घाव पर एंटीसेप्टिक लोशन या क्रीम लगाएं, जख्म को साफ पट्टी से ढक दें।
-निशान गहरा होने के बाद तुरंत ही चिकित्सा सहायता लें।
-डॉक्टर के पास जाकर मरीज को एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाएं।
-घाव पर हल्दी, तेल या ऐसी कोई चीज न लगाएं। इससे संक्रमण का खतरा रहता है।
डॉ. आरके गौतम, सीएमओ